उत्तराखंड

आश्वासन देने के बावजूद भी निकल रहा 20 गांव की भूमि के अधिकारों का हल

बाजपुर: 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर 113 दिन से चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन में बैठे किसानों मजदूरों व्यापारियों का संयम जवाब देने लगा है सरकार द्वारा आश्वासन देने के बावजूद आंदोलन को चार महीने होने जा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है जिससे आंदोलनकारीयों में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।

आंदोलन स्थल पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वयं मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन देने के बाद भी  समस्या का समाधान न होने के विरोध में तेईस नवंबर को ग्यारह बजे आंदोलन स्थल से आंदोलनकारी का एक जत्था उप जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर रोष व्यक्त करेगा। वहीं जनसंपर्क अभियान के तहत भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बेंतखेड़ी,गोबरा आदि ग्रामों में व आयोजक राजनीत सिंह सोनू ने पहाड़पुर,नमूना देयोरी क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क किया। क्रमिक अनशन पर सिकंदर सिंह, गुरुदर्शन सिंह,सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह व गुरबख्श सिंह बैठे। अनशनकारियों को जगतार सिंह बाजवा व राजनीत सिंह सोनू ने माल्यार्पण कर बैठाया। आंदोलन स्थल पर सभा को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड़ा, बल्ली सिंह चीमा,अमरनाथ शर्मा ने संबोधित किया व संचालन सनी निज्जर ने किया। आंदोलन स्थल पर निरंजन दास गोयल,सुरेश गोयल,विक्की रंधावा, विक्रम सिंह लड्डू ,दलजीत सिंह रंधावा,देवेश प्रताप सिंह, हरदेव सिंह, जगराज सिंह, जोगिंदर सिंह, चरण सिंह,राज किशोर सिंह, दिलेर सिंह, पाल सिंह,मुरारी लाल, करमजीत सिंह शौकर,जसमीत भुल्लर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *