उधम सिंह नगरबाजपुर

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया

बाजपुर: स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में आज देहरादून में मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस को समर्पित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व युवा कल्याण विभाग मंत्री रखा आर्य द्वारा बाजपुर से उत्तराखंड के प्रथम राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता किसान नेता जगतार सिंह बाजवा व 2009-10 के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता गुरदीप सिंह राणा सहित  प्रदेश के 10 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस  राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन विभिन्न प्रदेशों में होता है व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक राज्य के एक युवा को  राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से नवाजा जाता है। राज्य गठन के बाद सन 2004 – 05 में राज्य का प्रथम राष्ट्रीय युवा पुरस्कार जगतार सिंह बाजवा को प्राप्त हुआ था।
वर्ष 2006 में पटना में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बाजवा को पुरस्कार से नवाजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *