मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को जिताने की अपील
द्वाराहाट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शीतला पुष्कर मैदान, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के बीच में वो भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए समर्थन मांगने आए हैं। उन्होंने कहा जनता द्वारा अजय टम्टा का दिया हर वोट सीधा प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री के लिए जायेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विकास की नई उड़ान भर रहा है। पिछले 10 वर्षों में महिलाओं , सैनिकों, युवाओं, गरीबों के लिए काम हुआ है। सड़कों, अस्पतालों और विश्वविद्यालयों का वृहद स्तर पर निर्माण हुआ है। भारत, विश्व में नई शक्ति के रूप में उभरा है। मोदी जी के नेतृत्व में सेना पहले से भी और अधिक सशक्त, शक्तिशाली हुई है। सामरिक दृष्टि से भारत को मजबूत करने का काम किया है।