ज्योतिष

टैरो रीडिंग से जानिए कब होता है धनु राशि के जातकों का भाग्योदय, जरूर करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए व्यक्ति अपने भविष्य और स्वभाव के बारे में पता कर सकता है। टैरो कार्ड के हिसाब से धनु राशि के जातक वकालत, संपादन, शिक्षा और इंजीनियरिंग के पेशे में काफी अच्छे माने जाते हैं। इस राशि के जाकर अभिनेता और अच्छे वक्ता होने के साथ-साथ सेना में भी काम करने के लिए सक्षण माने जाते हैं। बता दें कि टैरो कार्ड के अनुसार, इस राशि के जातक किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी राशियों का ग्रहों और नक्षत्रों से संबंध होता है। इन्हीं ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर व्यक्ति को शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं जातक के जीवन में एक समय ऐसा भी आता है, जब व्यक्ति का भाग्य उदय होता है और उसको धीरे-धीरे शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको धनु राशि के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही यह भी जानेंगे कि इस राशि के जातकों का भाग्योदय कब होता है।

धनु राशि के जातक का भाग्योदय

आपको बता दें कि इस राशि के जातकों का भाग्योदय 14 से 21 साल के बीच होता है।

फिर 35 से 42 साल की आयु में भी धनु राशि के जातकों का भाग्योदय होता है।

वहीं 56 से 63 साल की आयु के बीच इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

धनु राशि के जातकों का 28 से 35 और 42 से 49 वर्ष में भाग्योदय होता है।

भाग्योन्नति के लिए मंत्र जाप

धनु राशि के जातकों को भाग्योदय के लिए ‘ऊँ खोल्काय नमः’ और ‘ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

सूर्यदेव की पूजा करें

इस राशि के जातकों को भगवान सूर्य नारायण की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही जातक को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

इन चीजों का करें दान

बता दें कि सभी राशियों के जीवन में एक समय ऐसा आता है, जब तरक्की के सभी द्वार खुल जाते हैं। ऐसे में धनु राशि के जातकों को तरक्की के लिए कुछ चीजों का दान करना चाहिए। इस राशि के जातक वस्त्र, गुड़, चावल (चावल उपाय) और मसूर का दान कर सकते हैं। इनमें से जिस भी चीज का आप दान करें, उसे एक दिन अपने पास रखें। इसके बाद उस वस्तु को किसी गरीब व जरूरतमंद को दान कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *