गाज़ियाबाद

संपत्ति विवाद में महिला को समझौते के बहाने बुलाकर पीटा

गाज़ियाबाद: नगर के गांव मानकी में संपत्ति विवाद के चलते एक महिला को समझौते के बहाने घर बुलाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भोजपुर के कस्बा फरीदनगर निवासी चांदनी ने बताया कि उसने मानकी निवासी अबरार से एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी विवाद में अबरार ने समझौते का झांसा देकर चांदनी को अपने घर बुलाया।

चांदनी का आरोप है कि घर पहुंचते ही उसकी डंडों से पिटाई की गई और मारपीट के दौरान सिर पर गंभीर चोट आई। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से बाहर निकली।

एसीपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अबरार निवासी मानकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *