उत्तराखंड

Diwali : उत्तराखंड में ऑटोमोबाइल बाजार में भी हुई बढ़ोतरी

उत्तराखंड:देवभूमि में त्योहारी सीजन में बाजार की चमक बढ़ी। दीपावली तक हर सेक्टर से सकारात्मक खबरें आईं। सोना-चांदी महंगा होने के बावजूद सराफा कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली। जीएसटी कम हुई तो ऑटोमोबाइल सेक्टर सरपट दौड़ा। टू व्हीलर मार्केट में 30 से 35 फीसदी के इजाफे की उम्मीद कारोबारियों ने जताई।उधर, चार पहिया वाहन बाजार में भी 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी इस सीजन में देखने को मिली। बाजार की चमक का असर उत्तराखंड के राजस्व पर भी देखने को मिलेगा।

ऑटोमोबाइल सेक्टर सरपट दौड़ पड़ा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (फाडा) के उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष हरीश सुरी ने बताया कि यह सीजन पिछले साल की तुलना में बेहद सुखद रहा। खरीदारी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई। इलेक्टि्रक वाहनों की खरीद में बढ़त रही तो सीएनजी का कवरेज शहर और आसपास में बढ़ने से सीएनजी वाहन भी खूब बिके।

सराफा मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने बताया कि कुल मिलाकर सराफा बाजार त्योहारी सीजन में अच्छा रहा। चांदी और सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। शुरूआत में लगा था कि बाजार हल्का रहेगा मगर लोगों ने इस बार परंपरा के साथ-साथ निवेश मानकर सोना चांदी खरीदा। हर साल देखने में आता था कि चांदी को परंपरा के तौर पर या फिर कुछ जरूरतों के तौर पर ही खरीदा जाता था मगर इस बार लोग इसके दामों में और बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए थे। ऐसे में इसे लोगों ने इस बार निवेश मानकर खरीदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *