उधम सिंह नगरबाजपुर

सुखीजा ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा बाढ़ पीड़ितो को हर संभव मदद का दिया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा बाजपुर पहुंचे जहां उन्होंने एसडीएम राकेश चंद तिवारी, तहसीलदार अक्षय भट्ट एवं सिंचाई विभाग के एक्शन दीक्षांत गुप्ता को साथ लेकर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के राजीव नगर व इंद्रा कॉलोनी का दौरा करते हये बाढ़ पीड़ितो से की मुलाकात की  और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं गुंजन सुखीजा द्वारा बताया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उनके द्वारा दूरभाष के माध्यम से कई बार क्षेत्र की जानकारी ली गई। वह हम सबकी बहुत चिंता करते हैं तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट  निरंतर संपर्क में बने हुए हैं और प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए संसदीय क्षेत्र का द्वारा भी कर रहे है ।  उन्होंने कहा धामी सरकार  वह उसके  समस्त कार्यकर्ता इस आपदा के समय प्रत्येक व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है ।  भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा उप जिला अधिकारी कार्यालय बाजपुर पहुंचे जहा उन्होंने एसडीएम राकेश चंद तिवारी, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, सिंचाई विभाग एक्शन दीक्षांत गुप्ता, जई गोविंद सिंह सहित क्षेत्रीय पटवारी एवं कानूनगो के साथ बैठक कर क्षेत्र में बाढ़ से पीड़ित लोगों के हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान, जिला मंत्री विकास गुप्ता, केलाखेड़ा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा, महामंत्री आशीष ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल शर्मा,  किसान मोर्चा अध्यक्ष बलदेव सिंह , विशाल चौहान, बिट्टू सिंह, साकेत सिंगल, रिंकू मौर्य, डालचंद चंद्रा, सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *