दिल्ली

लता गुप्ता ने संभाला दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार, पांचों सदस्यों ने भी लिया चार्ज

दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष लता गुप्ता ने आयोग के कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ आयोग की नवनियुक्त पांच सदस्यों श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला ने भी कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के बाद लता गुप्ता ने कहा, कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से यह जिम्मेदारी दिए जाने के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर के मार्गदर्शन में काम करते हुए दिल्ली की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है कि गत रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पूर्व नगर निगम पार्षद लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नामांकित किया था। इसके साथ ही आयोग में पांच सदस्यों की नियुक्ति की गई थी। नई टीम के कार्यभार संभालने के साथ ही लंबे समय से रिक्त पड़े दिल्ली महिला आयोग को अब नई कार्यकारिणी मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *