देहरादून : पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट के तहत की बड़ी कार्रवाई
प्रदेशव्यापी 7 दिवसीय “ऑपरेशन हॉटस्पॉट”—Money Mule Accounts, ATM/Cheque Withdrawal, Suspect SIM-POS एवं Digital Footprints पर एक साथ कार्रवाई
820 Suspect Bank Accounts का Verification—159 FIR | 1,236 ATM Withdrawal Locations का Verification—32 FIR
84 Cheque Withdrawal Locations का Verification—37 FIR | 22 Suspect SIM-POS का Verification—10 FIR
644 Suspect SIM एवं 630 IMEI Block | 442 संदिग्ध मामलों का Verification | 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार
240 पूर्व से गिरफ्तार साइबर अपराधियों की समन्वय पोर्टल के माध्यम से की गई Mapping से 100 से अधिक अन्य साइबर अपराधों में शामिल होना प्रकाश में आया
ठगी करने वालों से लेकर ठगी की रकम निकालने वालों और साइबर अपराध में इस्तेमाल संसाधन उपलब्ध कराने वालों तक—पूरी Cyber Crime Chain पर कार्रवाई
Police Headquarters के निर्देश पर साइबर अपराधियों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध प्रदेशव्यापी “ऑपरेशन हॉटस्पॉट” संचालित करते हुए STF, Cyber Crime Units, District Cyber Cells एवं समस्त जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराध से जुड़े Money Mules, Suspect Bank Accounts, SIM, IMEI, ATM/Cheque Withdrawal Locations, SIM-POS एवं अन्य Cyber Crime Hotspots को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की गई।
इस अभियान में Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C), Department of Telecommunications (DoT), Reserve Bank of India (RBI) एवं अन्य संबंधित संस्थाओं से प्राप्त Technical एवं Financial Information का विश्लेषण कर उसे Ground Action में परिवर्तित किया गया।
पहले Intelligence तैयार हुई, फिर Hotspots पर हुआ Ground Action
01 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 तक “साइबर सुरक्षा अभियान” संचालित कर साइबर अपराध से जुड़े Digital, Telecom एवं Financial Indicators का विस्तृत तकनीकी विश्लेषण किया गया। इस दौरान साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे Mobile Numbers, SIM/IMEI, Mule Bank Accounts, ATM/Cheque Withdrawal Locations, Suspect Bank Accounts, SIM-POS एवं अन्य संदिग्ध Digital/Financial Indicators की जानकारी एकत्र कर उनका विश्लेषण किया गया तथा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं को आपस में Correlate कर Actionable Intelligence विकसित की गई।
I4C के विभिन्न Platforms/Portals तथा DoT, RBI एवं अन्य संबंधित संस्थाओं से उपलब्ध डेटा का STF की Central Technical Team एवं District Cyber Cells द्वारा विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर जनपद स्तर पर संबंधित संदिग्ध व्यक्तियों, खातों, मोबाइल नंबरों, स्थानों एवं अन्य Cyber Crime Indicators का Ground Verification कराया गया तथा प्राथमिकता वाले Hotspots चिन्हित किए गए।
विशेष रूप से Mule Bank Accounts, ATM Withdrawal Locations, Cheque Withdrawal Locations, Suspect SIM-POS, Suspect Locations, SIM एवं IMEI पर फोकस किया गया। इनमें SIM, IMEI एवं अन्य Digital/Telecom Resources का उपयोग साइबर अपराध को अंजाम देने में किया जाता है, जबकि Mule Accounts एवं ATM/Cheque Withdrawal Points का उपयोग अपराध से प्राप्त धनराशि को Receive, Transfer, Layer एवं Withdraw करने में किया जाता है।
इस प्रकार एक माह के Data Analysis एवं Intelligence Generation के बाद चिन्हित Hotspots पर 24 अगस्त से 01 सितम्बर, 2026 तक 7 दिवसीय “ऑपरेशन हॉटस्पॉट” के माध्यम से व्यापक Ground Action की गई।
PRATIBIMB Map से Cyber Crime Hotspots की पहचान
I4C द्वारा विकसित PRATIBIMB Map एक Real-Time, GIS-Based Criminal Mapping Feature है, जिसके माध्यम से Cyber Crime से जुड़े Digital, Telecom, Financial एवं Geographical Indicators को Map एवं Analyse किया जाता है।
सरल शब्दों में, PRATIBIMB Map के माध्यम से साइबर अपराध से जुड़े अलग-अलग Digital, Telecom और Financial संकेतकों को Map पर देखकर उनके बीच संबंधों एवं संदिग्ध कड़ियों की पहचान करने में सहायता मिलती है।
PRATIBIMB आधारित Analysis के माध्यम से Suspect Locations, SIM/IMEI, SIM-POS, Mule Bank Accounts, Suspect Bank Accounts, ATM Withdrawal Locations एवं Cheque Withdrawal Locations जैसी कड़ियों को चिन्हित कर उनका Field Verification कराया गया।
इसका उद्देश्य केवल संदिग्ध Locations की पहचान करना नहीं, बल्कि Cyber Crime में प्रयुक्त Digital/Telecom Infrastructure तथा अपराध से प्राप्त धनराशि के Movement एवं Withdrawal Network दोनों तक पहुंचना रहा।
“ऑपरेशन हॉटस्पॉट” : 7 दिवसीय सघन Ground Action
24 अगस्त से 01 सितम्बर, 2026 तक संचालित विशेष “ऑपरेशन हॉटस्पॉट” में चिन्हित Financial, Telecom एवं Geographical Cyber Hotspots पर प्रदेशभर में Ground Verification, दबिश, पूछताछ, Digital Evidence Collection, FIR, गिरफ्तारी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।
820 Suspect Bank Accounts का Verification—159 FIR
अभियान में साइबर अपराध से जुड़े 820 Suspect Bank Accounts का Verification किया गया। Banking Records, Account Transactions एवं स्थानीय जांच के आधार पर 159 FIR पंजीकृत की गईं।
Mule Accounts साइबर अपराध की Financial Chain का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की धनराशि को Receive करने, Transfer/Layer करने तथा ATM/Cheque के माध्यम से Withdraw करने में किया जाता है।
