उत्तराखंड

हल्द्वानी : एसडीएम मोनिका ने शहर के कई मिठाई, खिलौने बताशे बनाने वाले प्रतिष्ठानों और गोदामों में की छापेमारी

जिला अधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शहर में मिठाई, खिलौने बताशे बनाने वाले व्यापारी तथा गोदामों में छापेमारी की करवाई सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ की गई । छापेमारी के दौरान प्रभात जैसवाल, अंबेडकर नगर के गोदाम में बताशे, मिसरी, खिलौने का निर्माण अत्यंत अस्वच्छता पूर्वक बिना लाइसेंस के किया जा रहा था , मौके पर चलाने करवाई FSS act के तहत की गई । इसके अतिरिक्त अजय स्वीट्स ऊँचा पुल में भी गोदाम में पुरानी बासी मिठाइयाँ प्राप्त होने के कारण तथा गंदगी होने की वजह से चलानी करवाई की गई । आगामी त्योहार सीजन के दृष्टिगत इसी प्रकार से जन स्वास्थ्य को मध्ये नज़र रखते हुए अनियमित तथा बिना लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठान पर लगा तार छापेमारी करवाई की जाएगी ।

इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतिष्ठानों से विभाग द्वार सैंपल भी लिए गए , जिनमें से 97 सैंपल की जांच Food safety lab on wheel में मौके प्राथमिक जांच की गई, जो की खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *