हल्द्वानी

सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय बजट को लेकर की प्रेस वार्ता,आकांक्षाओं, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का से भरा है वर्ष 2026–27 का बजट

हल्द्वानी: सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर प्रेस के माध्यम से अपना वक्तव्य जारी किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आकांक्षाओं, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का बजट है, जो विकसित भारत के साथ-साथ सशक्त उत्तराखंड की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को सशक्त करता है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था, युवाशक्ति, किसान, मध्यम वर्ग, उद्योग और ग्रामीण भारत को नई गति देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यह बजट पर्वतीय राज्यों के समग्र विकास को नई मजबूती प्रदान करता है।उन्होंने बताया कि यह बजट केवल वर्तमान आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत–2047 की मजबूत और टिकाऊ आधारशिला रखता है। सरकार के लिए विकास केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है।
सांसद ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, करदाताओं और श्रमिकों के लिए राहत और सम्मान का बजट है। नवाचार, विनिर्माण और रोजगार को केंद्र में रखकर तैयार यह बजट देश की उत्पादकता क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ स्थायी रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने बताया कि 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत व्यय से यह स्पष्ट है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को भविष्य की पीढ़ियों की शक्ति मानती है। सात नए कॉरिडोर, आधुनिक परिवहन नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स ढांचे के विस्तार से निवेश, उद्योग और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूती मिलेगी।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वाराणसी–हल्दिया जलमार्ग, दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलिगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर केवल कनेक्टिविटी परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि व्यापार, पर्यटन, रोजगार और राष्ट्रीय एकता के नए द्वार खोलने वाले कदम हैं।
ग्रामीण भारत को लेकर उन्होंने कहा कि ₹2,73,108 करोड़ रुपये के प्रावधान से यह स्पष्ट है कि गांव, गरीब, किसान और कृषि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, कृषि अवसंरचना सशक्त होगी और ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *