भागवत कथा आज से होगी शुरू
जसपुर। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 11 से 17 अप्रैल तक कोतवाली के सामने धर्मशाला मंदिर परिसर में होगा। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम आयोजक हरीश ग्रोवर एवं प्रदीप गोयल ने बताया कि शनिवार के दिन सुबह नौ बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर तीन से छह बजे तक प्रत्येक दिन कथा होगी। 17 अप्रैल को कथा के समापन के बाद शाम को फूलों की होली खेली जाएगी।
