यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब निजी ITI में भी मिलेगी स्किल ट्रेनिंग
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कौशल विकास का दायरा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अब निजी आईटीआई को ट्रेनिंग पार्टनर बनाया जाएगा। इसके तहत निजी आईटीआई अपने यहां निर्धारित समय की पढ़ाई के बाद अन्य युवाओं को भी ट्रेनिंग दे सकेंगी। मिशन इसके लिए बजट भी देगा।
इससे जहां इन आईटीआई के संसाधनों का सदुपयोग होगा और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। मिशन की ओर से हाल ही में फिटर में 20 और इलेक्ट्रिशियन में 16 शर्ट टर्म कोर्स शामिल किए गए हैं। मिशन इन पाठ्यक्रमों में ट्रेनिंग देने को ऑफर करेगा। इससे युवा अत्याधुनिक क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और रोजगार के लिए भी तैयार होंगे। कौशल विकास मिशन ने निजी आईटीआई को ट्रेनिंग पार्टनर बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। वहां से हरी झंडी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश में अधिकाधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। वहीं, निजी आईटीआई की समस्या भी कम होगी और उन्हें बजट भी मिलेगा।
