रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन दिनों की रेलवे की तरफ से मिली स्वीकृति
उत्तराखण्ड
17 जुलाई 2026
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन दिनों की रेलवे की तरफ से मिली स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के रामनगर से प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिए सीधी ट्रेन सेवा संचालन को रेलवे की तरफ से स्वीकृति मिल चुकी है, जो सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी.
नई एक्सप्रेस ट्रेन 15310/15309 बुधवार और शुक्रवार को रामनगर से प्रातः 5.50 बजे प्रस्थान कर 12.40 बजे देहरादून पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन उसी दिन देहरादून से 3.55 बजे अपराह्न प्रस्थान कर 11.30 बजे रात्रि रामनगर पहुंचेगी. मार्ग में यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर ठहरेगी. रामनगर और देहरादून के मध्य संचालित होने वाली यह पहली एक्सप्रेस ट्रेन है, जिससे क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है.
रामनगर की जनता काफी समय से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रही थीण् क्षेत्रिय जनता की मांग पर पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्रायल से रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन चलाने की मांग की थी।
