उत्तराखंड

पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हल्द्वानी: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हल्द्वानी के जगदंबा नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित और स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *