CM सम्राट चौधरी ने खराब स्ट्रीट लाइटें जल्द दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना नगर निगम के स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी खराब लाइटों को जल्द चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नई स्ट्रीट लाइटें सोलर आधारित लगाने और गांधी मैदान के आसपास की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत पटना नगर निगम द्वारा संचालित स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर में स्ट्रीट लाइट की उपलब्धता, उनके रखरखाव तथा नई स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति, स्थापना और स्वचालन (ऑटोमेशन) से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह चालू रखने का निर्देश दिया।
