उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने कर दिये 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ : योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और पुलिस मुख्यालय से जुड़े कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें 2014 से 2022 बैच के अधिकारी शामिल हैं।

तबादलों के बाद कई अधिकारियों को नई तैनाती के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। सूची के मुताबिक, चारु निगम को पुलिस अधीक्षक, यूपी-112 लखनऊ से हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है।वहीं श्रवण कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

रवि शंकर निम को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से 2वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर का सेनानायक बनाया गया है।
अतुल शर्मा-द्वितीय को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

इसके अलावा सोमन कुमार को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, रविन्द्र कुमार को पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त आगरा और नीरज कुमार पाण्डेय को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।

ममता रानी चौधरी, साद मियां खां, सैय्यद अली अब्बास, श्रुति श्रीवास्तव, विक्रम दहिया, आयुष श्रीवास्तव, राजेश गुनावत और अनन्त चन्द्रशेखर समेत कई अन्य अधिकारियों के तबादले किये गये हैं।

कई जिलों के अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी:
तबादला सूची में जौनपुर, उन्नाव, चंदौली, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर समेत कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

आयुष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर से पुलिस अधीक्षक नगर, उन्नाव बनाया गया है। वहीं अनन्त चन्द्रशेखर को अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली से पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर की जिम्मेदारी मिली है।

तबादला सूची में 2022 बैच के कई अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। देवेश चतुर्वेदी, विवेक तिवारी, सुमित सुधाकर रामटेके, अरीबा नोमान, मनोज कुमार यादव, रिजुल, गौतम राय और मेविस टाक समेत अन्य अधिकारियों की तैनाती भी बदली गई है।

जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कपिल देव सिंह, गोविन्द नाथ प्रसाद, बलवंत कुमार चौधरी, अभय नाथ त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार पाण्डेय, हरेन्द्र प्रताप यादव, कुलदीप सिंह और विनीत भटनागर का भी तबादला किया गया है।

तबादला सूची में कुल 35 अधिकारियों के नाम और उनकी पुरानी व नई तैनाती दर्ज है। देखें पूरी सूची –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *