काशीपुर द्रोणासागर के केडीएफ पार्क में नवदुर्गा महोत्सव 2026 की शुभारम्भ
काशीपुर। काशीपुर द्रोणासागर के केडीएफ पार्क में मुख्य अतिथि के रूप में केडीएफ नवदुर्गा महोत्सव 2026 का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेयर दीपक बाली ने भव्य उद्घाटन किया और माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर माँ के चरणों में शीश नवाकर काशीपुरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
उद्योग रत्न स्वर्गीय श्री मिथिलेश गलवालिया को समर्पित यह महोत्सव हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराओं का सुंदर प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भक्ति और सकारात्मकता का संचार करते हैं तथा हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।
इस आयोजन के लिए श्री दुर्गा जागरण मंडली एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगेश जिंदल जी और श्रीमती सुधा जिंदल जी को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ भगवती की कृपा से यह महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आगे बढ़े तथा सभी श्रद्धालुओं पर माँ का आशीर्वाद सदैव बना रहे।
इस दौरान प्लांट हेड सूर्या रोशनी लिमिटेड शुभम चमोली , केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई , चक्रेश जैन जी,एसपी गुप्ता , डॉ अरविंद शर्मा , अपूर्व जिंदल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


