राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति उत्तराखण्ड का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश चिन्हीकरण कमेटी सदस्यों से हुई बैठक
देहरादून/काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति उत्तराखण्ड, काशीपुर शाखा के एक प्रतिनिधि मण्डल को राज्य आन्दोलनकारी सम्मान परिषद की उपाध्यक्ष राज्य मंत्री श्रीमती चारू कोठारी के आमंत्रण पर प्रदेश महामंत्री नीरज ठाकुर ने नेतृत्व में कल देहरादून मेें प्रदेश चिन्हीकरण कमेटी सदस्यों के बैठक करने का मौका मिला। बैठक में प्रदेश चिन्हीकरण कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की है जिसमें जिला महामंत्री विनय विश्नोई ने कमेटी सदस्यों के सामने समिति के आवेदकों के चिन्हीकरण की खुलकर वार्ता आ रही समस्याओं से रूबरू कराया व मुख्यमंत्री से समिति के आवेदकों के सम्बन्ध में बैठक करने का आश्वासन दिया। कमेटी बैठक में समिति के सभी सदस्य आवेदकों की सूची मांगी जिस पर नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने एक सप्ताह के अन्दर देहरादून में उपस्थित होकर समिति सदस्यों की सूची जमा कराने का जिम्मा लिया।
बैठक सम्पन्न होने के राज्य आन्दोलनकारी सम्मान परिष्द की उपाध्यक्ष राज्य मंत्री श्रीमती चारू कोठारी ने प्रतिनिधि मण्डल को अपने ऋषिकेश निवास पर आमंत्रित किया। उनके आमंत्रण को राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति स्वीकार करते हुए उनके साथ उनके निवास ऋषिकेश पर गये जहां उन्होंने जलपान के दौरान खुले रूप से समिति आवेदकों के चिन्हीकरण में आ रही समस्याओं का शीघ्र निदान करने का पूरा आश्वासन दिया। बैठक के बाद ने राज्य मंत्री चारू कोठारी को सम्मान स्वरूप एक शॉल व मां बाल सुन्दरी देवी की फोटो भेंट की।
देहरादून गये प्रतिनिधि मण्डल में नीरज ठाकुर, विनय विश्नोई, प्रदीप कुमार, अनुराग सारस्वत सम्मिलित रहे।


