उत्तराखंड

नैनीताल: ADM विवेक राय की कार्रवाई, जिले के पांच आरोपियों को किया गया जिला बदर

नैनीताल: जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) विवेक राय ने पांच आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। जारी आदेश के अनुसार, शराब तस्करी, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों और चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
जिला बदर किए गए आरोपियों में मोटाहल्दू क्षेत्र के सुरेश चंद्र जोशी और राजीवनगर क्षेत्र के राजेश कुमार उर्फ बिट्टू सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। आदेश में आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों और उनकी कथित आपराधिक गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *