केवल सक्रिय सदस्य ही समितियों का हिस्सा बनें,241 सहकारी समितियों के सदस्यों की खत्म होगी सदस्यता
हिमाचल : सहकारी समितियों के निष्क्रिय सदस्यों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। राज्य सहकारी बैंकों ने 241 ऐसी सहकारी समितियों को नोटिस भेजा है, जिनके सदस्यों ने अपने शेयर मूल्य को 100 से 500 रुपये के बीच परिवर्तित नहीं किया है। इन समितियों के सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी और उनकी ओर से जमा किए गए शेयर भी जब्त कर लिए जाएंगे। सहकारी बैंकों की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि जिन सदस्यों ने अपने शेयर मूल्य को निर्धारित सीमा के भीतर परिवर्तित नहीं किया है, उन्हें 30 सितंबर तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया है।
