उत्तराखंड

हल्द्वानी: बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, लगा लंबा जाम

हल्द्वानी में देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली,। वहीं तिकोनिया से नीचे वर्कशॉप लाइन की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश और जलभराव के बीच यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *