उत्तराखंड

हल्द्वानी: राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगी मुहर, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

हल्द्वानी: उत्तराखंड की रिक्त होने जा रही राज्यसभा सीट को लेकर भाजपा में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज है। पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी के लिए 15 नाम केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। इसी बीच पूर्व जिला अध्यक्ष नैनीताल और वर्तमान में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त दिनेश आर्य का नाम फाइनल हो गया है। हालांकि, दिनेश आर्य को आधिकारिक रूप से भाजपा का अंतिम राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया गया है। उत्तराखंड की राज्यसभा की एक सीट नवंबर में रिक्त हो रही है। इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव प्रस्तावित है। भाजपा हाईकमान द्वारा अंतिम नाम पर फैसला किया जाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *