विवेचना में अनावश्यक देरी और आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर थाना प्रभारी व विवेचक की जवाबदेही तय
आगरा : पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने विवेचना में अनावश्यक देरी और आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर थाना प्रभारी व विवेचक की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रमुख शिव मंदिरों व कांवड़ मार्गों पर डायवर्जन लागू कर यातायात सुचारु रखने और ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने विवेचनाओं में अनावश्यक देरी और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि विवेचना समय से पूरी नहीं हुई या शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित थाना प्रभारी और विवेचक की जवाबदेही तय कर कार्रवाई होगी। पुलिस कमिश्नरेट में मंगलवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक सावन, कांवड़ यात्रा और प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास प्रभावी डायवर्जन लागू कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश भी दिए।
