डीएम के निर्देश पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हल्द्वानी : नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल के दिशा-निर्देशन एवं नगर आयुक्त महोदय, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत गांधी इंटर कॉलेज से रामपुर रोड होते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल से आगे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अब तक लगभग 200 किलोग्राम गीला कूड़ा- 50 किलोग्राम सिंगल-यूज़ प्लास्टिक एकत्रित किया जा चुका है। इस अभियान में Go Clean Go Green – Let’s Make It Happen NGO के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहभागिता की। साथ ही नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस स्वच्छता मुहिम में सक्रिय रूप से शामिल हुए।यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता, कूड़ा पृथक्करण, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक में कमी तथा पर्यावरण एवं जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का एक सामूहिक प्रयास है।
स्वच्छ हल्द्वानी | स्वच्छ पर्यावरण | स्वस्थ समाज स्वच्छ शहर से स्वच्छ जलस्रोत और स्वच्छ नदियों की ओरअभियान अभी जारी है। आगे की गतिविधियों एवं प्रगति की जानकारी समय-समय पर ग्रुप में साझा की जाएगी।नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम विशेष स्वच्छता अभियान |
