हल्द्वानी: रेड अलर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट, नदी-नालों और रपटों पर बढ़ाई निगरानी
हल्द्वानी: मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के बाद हल्द्वानी में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नदी, नालों और रपटों में बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। एसडीएम मोनिका आर्या ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग और जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से जारी निर्देशों के बाद प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं। भू-कटाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सुधार कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई कराई जा सके। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और नदी-नालों व रपटों के आसपास जाने से बचें।
