उत्तराखंड

हल्द्वानी : सेल्फ रिलायंस इनीशियेटिव्स द्वारा कुष्ठ आश्रम में कंबल वितरण

सेल्फ रिलायंस इनीशियेटिव्स द्वारा कुष्ठ आश्रम में कंबल वितरण

हल्द्वानी, 03नवंबर 2026।

आज दिनांक 03 नवंबर 2026 को सेल्फ रिलायंस इनीशियेटिव्स के तत्वावधान में हल्द्वानी स्थित कुष्ठ आश्रम में सर्दी से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्था सचिव गौरव जोशी, उपाध्यक्ष राधा मिश्रा, दीपा कोश्यारी, आरती पपोला व सस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी उपस्थित रहे।

संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी ने कहा कि संस्था समय-समय पर इस तरह के सामाजिक एवं सेवा कार्य करती रहती है। ठंड के मौसम को देखते हुए असहाय, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

अध्यक्ष
तनुजा जोशी
सेल्फ रिलायंस इनीशियेटिव्स
हल्द्वानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *