Wednesday, October 7, 2026
उत्तराखंड

हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर दूध से भरा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक घायल

हल्द्वानी: हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो गांव के समीप आनंदा दूध डेयरी के दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक सुयालबाड़ी-रामगढ़ निवासी बालम सुयाल सोमवार तड़के ट्रक से दूध और डेयरी प्रोडक्ट लेकर हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रहे थे। दो गांव के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। बताया गया कि ट्रक के खाई में गिरने के दौरान चालक ने बीच रास्ते में ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया।

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *